“कभी खाना डिलीवर करता था, आज जॉन अब्राहम के साथ सेट पर हूं”, नई फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्टर ने याद किए पुराने दिन…..

HARSHVARDHAN RANE

फोटो क्रेडिट : आईएएनएस

The Hindi Post

“कभी खाना डिलीवर करता था, आज जॉन अब्राहम के साथ सेट पर हूं”, नई फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्टर ने याद किए पुराने दिन…..

 

मुंबई | अभिनेता हर्षवर्धन राणे इन दिनों अपनी आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘फोर्स 3’ को लेकर चर्चा में हैं. इसकी शूटिंग गुजरात में शुरू हो चुकी है. इस फिल्म में वह बॉलीवुड के एक्शन स्टार जॉन अब्राहम के साथ स्क्रीन साझा कर रहे हैं. इस खास मौके पर हर्षवर्धन ने अपने फिल्मी सफर के शुरुआती संघर्षों को याद करते हुए एक बेहद भावुक मैसेज शेयर किया है.

हर्षवर्धन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया कि फिल्मों में आने से पहले वह एक डिलीवरी बॉय के रूप में काम करते थे. उन्होंने लिखा, “आज मैं दुनिया के बेहतरीन (फिल्म) निर्माता जॉन अब्राहम के साथ काम कर रहा हूं. कभी मैं उनका महज एक प्रशंसक था और आज उनके सेट पर हूं. यह मैसेज उन सभी डिलीवरी बॉयज के लिए है जो अपने सपनों को सच करना चाहते हैं.” उन्होंने आगे कहा कि सड़कों की धूल, कड़ी धूप, बारिश की चुनौतियां और लंबी राइड्स आपको केवल ऑर्डर डिलीवर करना ही नहीं सिखातीं, बल्कि आपको अनुशासित और सहनशील भी बनाती हैं.

Photo: Instagram/Harshvardhan Rane

‘फोर्स 3’ का निर्देशन भव धूलिया कर रहे हैं. यह लोकप्रिय ‘फोर्स’ फ्रेंचाइजी की फिल्म है, जिसमें जॉन अब्राहम एक बार फिर अपने आइकोनिक किरदार एसीपी यशवर्धन के रूप में वापसी करेंगे. साल 2011 और 2016 में रिलीज हुए इसके पिछले भागों को दर्शकों ने काफी सराहा था. हालांकि फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट अभी गुप्त है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि यह 2027 में बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है.

हर्षवर्धन के अन्य प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह जल्द ही ओमंग कुमार की फिल्म ‘सिला’ में अभिनेत्री सादिया खातिब के साथ नजर आएंगे. दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में ‘बिग बॉस 18’ के विजेता करण वीर मेहरा मुख्य खलनायक की भूमिका में हर्षवर्धन के सामने चुनौती पेश करते दिखेंगे. इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और दर्शक अब इसकी रिलीज की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

IANS/Hindi Post Dot In

कभी खाना डिलीवर करता था, आज जॉन अब्राहम के साथ सेट पर हूं हर्षवर्धन राणे


The Hindi Post
error: Content is protected !!