इस अभिनेता की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अभिनेत्री को गलत तरीके से छुआ था, महिला आयोग ने….

Pawan Singh actor (1)
The Hindi Post

इस अभिनेता की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अभिनेत्री को गलत तरीके से छुआ था, महिला आयोग ने….

 

भोजपुरी स्टार पवन सिंह की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं. हरियाणा की ऐक्ट्रेस अंजलि राघव को मंच पर गलत तरीके से छूने के आरोप में महिला आयोग ने पवन सिंह को तलब कर लिया है. अंजलि राघव की ओर से की गई शिकायत के बाद हरियाणा महिला आयोग ने पवन सिंह को नोटिस भेजते हुए 2 अप्रैल को हाजिर होने को कहा गया है.

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता पवन सिंह (फाइल फोटो | फोटो: सोशल मीडिया)

यह मामला पिछले साल अगस्त का है, जब लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पवन सिंह मंच पर अंजलि को गलत तरीके से छूते हुए दिखे थे. वीडियो वायरल होने के बाद काफी हंगाम मचा. अंजलि राघव ने घटना के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए भोजपुरी इंस्ट्री से दूरी बनाने के बाद कही थी. बाद में दोनों पक्षों में समझौते की बात भी सामने आई थी, लेकिन एक बार फिर अंजलि राघव की शिकायत के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है.

ऐक्ट्रेस अंजलि राघव ने हरियाणा महिला आयोग से शिकायत करके न्याय की मांग की है. उन्होंने पवन सिंह पर बिना मर्जी के छूने और वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से व्यवहार किया गया उससे उनकी मानहानि हुई है. शिकायत का संज्ञान लेकर महिला आयोग ने फरीदाबाद स्थित कार्यालय में पवन सिंह को तलब किया है. 2 अप्रैल को उन्हें फरीदाबाद पहुंचकर अपनी सफाई पेश करनी होगी.


The Hindi Post
error: Content is protected !!