ओमिक्रॉन के खतरे के बीच अलर्ट पर दिल्ली, नहीं मनेगा क्रिसमस व नए साल का जश्न

New Year Celebrations photographer-g48b78174c_640

सांकेतिक तस्वीर

The Hindi Post

नई दिल्ली | देश की राजधानी में ओमिक्रॉन के खतरे के मद्देनजर लोग अब क्रिसमस और नए साल का जश्न नहीं मना सकेंगे। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने एक आदेश जारी कर यह फैसला लिया है कि सभी पोलिटिकल कार्यक्रम, कल्चरल इवेंट, सोशल गैदरिंग, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट इवेंट्स पर रोक लगाई जाए, वहीं जिला प्रशासन के अधिकारियों और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को आदेश का पालन करने का निर्देश भी दिया है।

यानी अब किसी तरह का कोई जमावड़ा नहीं होगा, इसके अलावा मार्केट ट्रेड एसोसिएशन को अपनी दुकानों के बाहर लोगों को नो मास्क, नो एंट्री का नियम कड़ाई से लागू करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा आदेश में यह भी कहा गया है कि, सभी डीएम को अपने-अपने इलाके के सुपर स्प्रेडर इलाकों का सर्वे करके वहां एनफोर्समेंट बढ़ाना होगा।

दरअसल दिल्ली में कोविड के मामलों में भी इजाफा हुआ है, वहीं मंगलवार को कुल 102 मामले दर्ज किए गए, इससे पहले दिल्ली में लगातार कोविड के मामलों में गिरावट आ रही थी लेकिन अचानक बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

मंगलवार को कोरोना संक्रमण से 1 मरीज की मौत भी दर्ज हुई, इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा 25,102 पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!