तेज़ी से बढ़ रहे है ओमिक्रोन के मामले, महाराष्ट्र में सबसे ज़्यादा केस
फोटो: हिंदी पोस्ट (सांकेतिक)
देश में कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के मामले तेज़ी से बढ़ रहे है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ो के अनुसार, अब तक ओमिक्रोन के 415 मामले सामने आ चुके है। 415 में से, 115 लोग ठीक भी हुए है।
यह 415 ओमिक्रोन मामले 17 राज्यों में दर्ज किए गए है।
ओमिक्रोन से सबसे ज़्यादा संक्रमित महाराष्ट्र में है। यहाँ अब तक 108 मामले मिल चुके है।

इसके बाद दिल्ली में 79 ओमिक्रोन मामले रिकॉर्ड हुए है। 43 मामलों के साथ गुजरात तीसरे स्थान पर है। तेलेंगाना में 38 ओमिक्रोन मामले दर्ज हुए है।
केरल में 37 और तमिलनाडु में 34 ओमिक्रोन केस सामने आए है। कर्नाटक में 31 और राजस्थान में 22 मामले रिकॉर्ड किये गए है।
उत्तर प्रदेश में अभी तक केवल दो ही ओमिक्रोन के मामले सामने आए है और यह देश की सबसे ज़्यादा आबादी वाले राज्य के लिए अच्छी खबर है।

