पुलिस ने शराब की तलाश में नवविवाहिता के बैडरूम में मारा छापा, सास हुई बेहोश

Bihar Police

प्रतीकात्मक फोटो (आईएएनएस)

The Hindi Post

इस संदेह में कि शराब को घर में छुपा कर रखा गया है, बिहार पुलिस एक नवविवाहिता के कमरे में घुस गई। यह वाकया बिहार के वैशाली का है जहां गुरुवार रात को, पुलिस ने शीला देवी, जो हाजीपुर शहर की रहने वाली है, के घर पर रेड की। शराब को ढूंढते-ढूंढते पुलिस ने शीला देवी की बहू के कमरे का सामान भी पलट दिया।

पूजा कुमारी जो शीला देवी की बहू है की शादी हफ्ते भर पहले ही हुई थी। पूजा पांच दिन पहले ही अपने पति के घर आई थी। नई बहू के सामने पुलिस द्वारा शराब ढूंढने की कवायद देख कर शीला देवी बेहोश हो गई। उन्हें पुलिस द्वारा रेड करना आघात दे गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए, पूजा ने बताया कि “मैं अपने बैडरूम में थी जब पुलिस टीम बिना किसी महिला पुलिस कर्मी के मेरे कमरे में घुस आई और कुछ ढूंढने लग गई। उन्होंने मेरा पूरा कमरा चेक किया। उन्होंने बिस्तर, अलमारी, सूटकेस सब खंगाला। जब मैंने उनसे पूछा कि वह क्या ढूंढ रहे है तो उन्होंने मुझसे बत्तमीजी से बात की और मुझे चुप रहने को कहा। उन्होंने मुझे बताया कि वह शराब की बोतलें ढूंढ रहे है जो मेरे कमरे में रखी है।”

पूजा ने आगे बताया कि उनकी सांस के बेहोश हो जाने के बाद भी पुलिस शराब ढूंढने में लगी रही। उन्होंने अपनी कार्यवाही को नही रोका।

शीला देवी ने कहा कि पुलिस ने उनके घर पर रेड करके उनकी स्थिति उनके मोहल्ले में बहुत खराब कर दी है। उनकी बहुत बेज़्ज़ती हो गई है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार में कोई शराब नही पीता है। फिर भी पुलिस ने घर पर रेड की वह भी बिना सर्च वारंट के।

विज्ञापन
विज्ञापन

वैशाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने इस मामले में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

इस महीने की शुरुआत में पटना पुलिस एक नवविवाहिता के कमरे में घुस गई थी। उन्होंने कमरे में शराब ढूंढ़ी। पुलिस की इस कार्यवाही की लोगों ने कड़ी निंदा की थी। अब वैशाली जिले के हाजीपुर में हुई यह दूसरी घटना है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को मधुबनी में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओ की मांग पर राज्य में शराब पर प्रतिबंध लगाया था।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!