मशहूर कमेंटेटर नोवी कपाड़िया का निधन

Novy Kapadia
The Hindi Post

नई दिल्ली | प्रसिद्ध फुटबॉल कमेंटेटर और लेखक नोवी कपाड़िया का गुरुवार को 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से जूझ रहे थे। कपाड़िया, जिन्हें व्यापक रूप से भारतीय फुटबॉल की आवाज माना जाता है, वह एक बीमारी से पीड़ित थे। बीमारी के चलते वह पिछले दो साल से अपने घर में रह रहे थे और पिछले एक महीने से उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने एक ट्वीट में कहा, “हम प्रसिद्ध पत्रकार और फुटबॉल कमेंटेटर नोवी कपाड़िया के निधन से दुखी हैं। उनके योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

उन्होंने कई फीफा विश्व कप टूर्नामेंटों को कवर किया था और उन्हें भारत में फुटबॉल की एक आवाज माना जाता था।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!