मूसेवाला के हत्यारों के सुराग के लिए पुलिस नहीं, गैंगस्टर ने की नकद इनाम की घोषणा

Sidhu Moosewala (4) (1)

सिद्धू मूसेवाला (फोटो: इंस्टाग्राम)

The Hindi Post

नई दिल्ली | पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या ने अंतर-गिरोह की प्रतिद्वंद्विता को भड़का दिया है क्योंकि गैंगस्टर अब दिवंगत गायक की मौत का बदला लेने की कसम खा रहे हैं। एक ताजा घटनाक्रम में, हरियाणा के एक गैंगस्टर ने मूसेवाला के हत्यारों के बारे में जानकारी के लिए सोशल मीडिया पर 5 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है।

पंजाब के मानसा जिले में 29 मई को हमलावरों ने 29 वर्षीय मूसेवाला पर उनके पैतृक गांव के पास अंधाधुंध गोलियां चला दी थीं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।

गैंगस्टर भूपी राणा के फेसबुक पेज पर एक पोस्ट में लिखा है, “सभी से अनुरोध है कि अगर किसी के पास मूसेवाला के हत्यारों के बारे में जानकारी है तो बताए। सूचना देने वाले को 5 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा और मुखबिर का नाम गुप्त रखा जाएगा।”

विज्ञापन
विज्ञापन

भूपी राणा फिलहाल करनाल की जेल में बंद है।

मूसेवाला की हत्या के बाद बुधवार को दिल्ली के नीरज बवाना गैंग ने जवाबी हमला करने की धमकी दी थी। गिरोह ने केवल दो दिनों में परिणाम देने का वादा किया। मैसेज को ‘नीरज बवाना दिल्ली एनसीआर’ नाम से एक फेसबुक प्रोफाइल द्वारा अपलोड किया गया था।

नीरज बवाना दिल्ली के टॉप गैंगस्टरों में से एक है और फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है।

इस फेसबुक पोस्ट को अन्य गिरोहों को भी टैग किया गया था जैसे – टिल्लू ताजपुरिया गिरोह, दविंदर बंबिहा और कौशल गुड़गांव गिरोह। संभावित रूप से जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रतिद्वंद्वी गिरोहों को धमकी जारी की गई है। गैंगस्टर बिश्नोई के गिरोह पर गायक मूसेवाला की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!