महिला से बदसलूकी करने वाला श्रीकांत त्यागी फरार, पुलिस ने पत्नी सहित चार को लिया हिरासत में, तीन कारे भी जब्त

Noida Kand (1) (1)

महिला से अभद्रता करता श्रीकांत त्यागी

The Hindi Post

नोएडा | श्रीकांत त्यागी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चल रहा है. श्रीकांत ने शुक्रवार दोपहर को एक महिला के साथ बुरा बर्ताव किया था. उनको गालियां दी थी. इसका वीडियो भी सामने आया था.

भाजपा ने त्यागी से यह कहते हुए दूरी बना ली है कि वह कभी पार्टी का हिस्सा नहीं था. हालांकि त्यागी के सोशल मीडिया अकाउंट कुछ और ही कहानी बयां कर रहे है.

अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर, त्यागी खुद को एक समर्पित पार्टी नेता के रूप में पेश करता है. उसकी भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ तस्वीरें हैं जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. त्यागी ने घटना के कुछ घंटे बाद अपना ट्विटर अकाउंट लॉक कर दिया.

Shrikant Tyagi Twitter AC (1) (1)

नोएडा पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “हमने कुल तीन कारें जब्त की हैं- एक टोयोटा फॉर्च्यूनर, एक टाटा सफारी और एक होंडा सिविक. यह तीनों कारे त्यागी की हैं.”

पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस करने के लिए त्यागी की पत्नी समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है.

अधिकारी ने कहा, “हमने चार टीमों का गठन किया है जो आरोपी को पकड़ने के लिए काम कर रही है. हमने उसकी पत्नी को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.”

पुलिस ने त्यागी की पत्नी के अलावा उसके भाई, ड्राइवर और मैनेजर को हिरासत में लिया है. अधिकारी ने बताया, “उन सभी से फिलहाल पूछताछ की जा रही है.”

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!