नोएडा में लिफ्ट में डिलीवरी ब्वॉय को कुत्ते ने काटा, वीडियो वायरल
नोएडा | गाजियाबाद के बाद अब नोएडा में एक लिफ्ट में कुत्ते के हमला करने का एक वीडियो सामने आया है. यहां एक कुत्ते ने लिफ्ट में डिलीवरी ब्वॉय पर हमला कर दिया.
कुत्ते के हमले से डिलीवरी ब्वॉय इतना घबरा गया कि वह लिफ्ट में ही फर्श पर गिर गया. नोएडा से वायरल हुआ यह वीडियो सेक्टर-75 स्थित अपेक्स एथेना सोसायटी का बताया जा रहा है.
वीडियो के मुताबिक लिफ्ट में एक डिलीवरी ब्वॉय मौजूद था और साथ में एक जर्मन शेफर्ड को लेकर एक व्यक्ति भी वही खड़ा था. वीडियो के एंड में यह देखने को मिलता है कि लिफ्ट में डिलीवरी ब्वॉय सचिन पर जर्मन शेफर्ड डॉग हमला कर देता है.
वह व्यक्ति अपने कुत्ते को लेकर लिफ्ट से जब बाहर जाने लगता है तो कुत्ता अचानक डिलीवरी ब्वॉय पर झपटता है और उसे काट लेता है. इस दहशत में डिलीवरी ब्वॉय लिफ्ट में नीचे गिर जाता है.
one more viral video of dog attacking in lift in #Noida sector 75’s society. pic.twitter.com/gPNj2TXRLQ
— Surjeet Bisht (@ssurjeetbb) September 7, 2022
घटना करीब एक माह पुरानी है. पर इसका वीडियो बुधवार को सामने आया. एथेना वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष ने बताया कि डिलीवरी ब्वॉय मेडिकल स्टोर से दवाइयां पहुंचाने के लिए वहां (सोसाइटी) आया था.
आईएएनएस
