लखनऊ के हनुमान मंदिर में तोड़फोड़, आरोपी तौफीक गिरफ्तार

Arrest

सांकेतिक तस्वीर वाया आईएएनएस

The Hindi Post

लखनऊ | लखनऊ पुलिस ने शहर के चौक इलाके में हनुमान मंदिर में मूर्ति तोड़ने के आरोपी वाले तौफीक को गिरफ्तार कर लिया है. तौफीक को मौके से गिरफ्तार किया गया है.

आरोपी मूल रूप से सीतापुर का रहने वाला है और लखनऊ में किराए के मकान में रहता है.

पुलिस के मुताबिक, जब आरोपी ने मूर्ति तोड़ी तो वह शराब के नशे में था. श्रद्धालुओं के शोर मचाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पकड़ लिया.

युवक हाथ में ईंट लेकर मंदिर में घुसा था.

एसीपी चौक आई.पी. सिंह ने कहा कि एक युवक नशे की हालत में मंदिर परिसर में घुसा और वहां उसने देवी काली की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की.

आरोपी तौफीक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!