PM मोदी कितनी भी उपलब्धियां गिनाएं, आसमान छू रही महंगाई : कांग्रेस

Jairam Ramesh May 28 (1)

कांग्रेस नेता जयराम रमेश (फोटो: आईएएनएस/वसीम सरवर)

The Hindi Post

नई दिल्ली | कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मंगलवार को महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कितनी भी बार उपलब्धियां गिनाएं, महंगाई आसमान छू रही है.”

उन्होंने कहा कि सरकार कोई ठोस कदम उठाने के बजाय सिर्फ मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है.

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में पार्टी के महासचिव रमेश ने कहा, “प्रधानमंत्री और उनका इकोसिस्टम चाहे जितनी उपलब्धियां गिना ले, हकीकत यह है कि सरकार महंगाई को नियंत्रित करने में नाकाम रही है. इस रिपोर्ट को ही देखिए – एक साल में थाली 24% महंगी हो गई है.

उन्होंने एक समाचार रिपोर्ट संलग्न करते हुए कहा, “एक तरफ, बेरोजगारी रिकॉर्ड तोड़ रही है. दूसरी तरफ, मुद्रास्फीति आसमान छू रही है और कुछ ठोस उपाय करने के बजाय, सरकार केवल इन मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है.”

बता दे कि कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार पर हमलावर है.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!