CM पद की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार का पहला बयान आया, बोले, ‘पहले भी साथ…’

Nitish-Kumar_640x455-1-230x164_800x570

बिहार के सीएम नीतीश कुमार (फाइल फोटो)

The Hindi Post

पटना | बिहार में नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार ने रविवार को कहा, “पहले भी हम भाजपा के साथ थे, बीच में कहीं गए थे, अब फिर से साथ आ गए. अब सब दिन साथ रहेंगे.”

उन्होंने कहा, “मेरे साथ आठ मंत्रियों ने शपथ ली है और बाकी लोगों को भी जल्द ही शपथ दिलाई जाएगी. सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा उपमुख्यमंत्री होंगे.”

पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के विकास के दावे को लेकर सवाल उठाए जाने के संबंध में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा, “हम बिहार के विकास और प्रगति के लिए काम करते हैं, हम यही करते रहेंगे. मैं पहले जहां था, वहीं वापस आ गया हूं. अब कहीं जाने का सवाल ही नहीं उठता.”

इससे पहले नीतीश कुमार ने नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. नीतीश के अलावा सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा सहित आठ लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली है.

आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!