सांसद सुप्रिया सुले की साड़ी में लगी आग, पुणे में कार्यक्रम के दौरान हुआ हादसा, VIDEO

Supriya Sule

Photo: Twitter/Supriya Sule

The Hindi Post

पुणे (महाराष्ट्र) में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की नेता और सांसद सुप्रिया सुले की साड़ी में अचानक आग लग गई.

दरअसल, हुआ यह कि सुप्रिया सुले शिवाजी की प्रतिमा पर हार चढ़ा रही थी. इस दौरान उनकी साड़ी दिए की लौ के बीच आ गई. इससे उनकी साड़ी में आग लग गई. गनीमत यह रही कि उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ. आग को तुरंत ही बुझा लिया गया.

इसका वीडियो भी सामने आया है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर किया गया है.

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, इस दुर्घटना के बाद भी सुप्रिया सुले ने कार्यक्रम अटेंड किया और उसके बाद ही वहां से वो अगले कार्यक्रम के लिए गई.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!