दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा ने अपनी भाभी डिंपल यादव को दी जन्मदिन की बधाई
Photo: Twitter/Aparna Yadav
आज यानि 15 जनवरी को यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का जन्मदिन है. इस मौके पर उनको काफी लोगों ने बधाई दी होगी. बधाई देने वालों में एक प्रमुख नाम है दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू व भाजपा नेत्री अपर्णा यादव का.
अपर्णा ने ट्विटर पर अपनी भाभी डिंपल को बधाई देते हुए लिखा, “मैनपुरी की सांसद आदरणीय डिम्पल यादव भाभी जी को जन्मदिवस पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं.”
साथ ही उन्होंने अपनी और अपनी भाभी डिंपल की फोटो भी ट्वीट की. इस बधाई संदेश पर 8 हजार से ज्यादा लाइक आए है. साथ ही, काफी लोगों ने इस ट्वीट को रीट्वीट किया है.
मैनपुरी की सांसद आदरणीय डिम्पल यादव भाभी जी को जन्मदिवस पर बहुत-बहुत बधाई एवँ शुभकामनाएं I pic.twitter.com/GnlsceV9IV
— Aparna Bisht Yadav (@aparnabisht7) January 15, 2023
फोटो में डिंपल यादव अपनी भाभी अपर्णा के बगल में कड़ी हुई नजर आ रही है.
डिंपल यादव मौजूदा समय में मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की सांसद है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
