दिल्ली में चालक ने कार के बोनट पर शख्स को घसीटा, 1 गिरफ्तार, VIDEO आया सामने

Hit and Run in Rajouri Garden Delhi (1)
The Hindi Post

नई दिल्लीदिल्ली का कंझावाला कांड हुए अभी ज्यादा समय भी नहीं बीता है कि राष्ट्रीय राजधानी में एक और घटना घट गई है.

दिल्ली के राजौरी गार्डन से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां शनिवार को एक कार सवार ने युवक को टक्कर मारने के बाद आधा किलोमीटर दूर तक घसीटा. पुलिस ने कहा कि यह रोड रेज की घटना है. 12 जनवरी को हुई इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

पुलिस ने कहा कि उन्होंने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गाजियाबाद के भोपुरा निवासी 19 वर्षीय इशांत के रूप में हुई है.

फुटेज में देखा जा सकता है कि एक शख्स कार चला रहा है और इसी कार के बोनट पर एक दूसरा शख्स लटका हुआ है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, गुरुवार को रिंग रोड पर झगड़े के संबंध में एक पीसीआर कॉल, राजौरी गार्डन थाने में प्राप्त हुई. इसके बाद बाद एक पुलिस दल को मौके पर भेजा गया.

अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान पता चला कि रोड रेज की घटना जयप्रकाश और इशांत सापोलिया के बीच हुई थी. दोनों अपनी-अपनी कार चला रहे थे. हाथापाई के दौरान दोनों को मामूली चोटें भी आई थी.

पुलिस अधिकारी ने बताया, “जयप्रकाश ने पुलिस को बताया कि मारुति डिजायर कार चला रहे इशांत ने उसे मारने की कोशिश की और उसे करीब 100-200 मीटर तक कार के बोनट पर घसीटा.”

उन्होंने कहा कि इशांत को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच के लिए कार को जब्त कर लिया गया है. आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 323, 341 और 308 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!