NCB ने बॉलीवुड फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला को किया तलब, पत्नी का हुआ मेडिकल परीक्षण

Firoz Nadiadwala

फिल्म निमार्ता फिरोज ए. नाडियाडवाला (फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)

The Hindi Post

मुंबई | नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बॉलीवुड फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला को उनकी पत्नी शबाना सईद की गिरफ्तारी और उनसे ड्रग्स जब्त करने के मामले में तलब किया है। सोमवार को अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एनसीबी ने शबाना को कोर्ट में पेश करने से पहले उसका सरकारी अस्पताल में मेडिकल चेकअप करवाया। इस घटनाक्रम से पूरा बॉलीवुड चकित है।

एनसीबी ने रविवार को जब फिरोज नाडियाडवालाके घर पर छापे मारे तब वे घर पर नहीं थे। एजेंसी द्वारा उनके घर से ड्रग्स जब्त करने के बाद अब उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है। एजेंसी ने उनके घर और अन्य जगहों पर छापे मारकर 3.59 लाख रुपये की ड्रग्स जब्त की है।

एनसीबी ने नाडियाडवाला के जुहू स्थित घर और अन्य स्थानों से 717.1 ग्राम गांजा, 74.1 ग्राम चरस और 95.1 ग्राम एमडी (व्यावसायिक मात्रा) बरामद की। इसके अलावा पेडला वाहिद ए कादिर उर्फ सुल्तान के यहां से 10 ग्राम गांजा बरामद किया।

शबाना सईद का बयान दर्ज करने के बाद एनसीबी ने उसे गिरफ्तार कर लिया और अब उसे अदालत में पेश किया जाएगा। बता दें कि यह ऑपरेशन बॉलीवुड और ड्रग्स माफिया के बीच की सांठगांठ को उजागर करने के लिए पिछले 3 महीनों से चल रही जांच का हिस्सा है।

नाडियाडवाला परिवार फिल्म निर्माताओं का ऐसा परिवार है जिसने पिछले 3 दशकों में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं है और बॉलीवुड के प्रमुख सितारों को पेश किया है।

IANS

 

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!