मैसूर में 72 नर्सिंग छात्र कोरोना से संक्रमित

COVID IANS

प्रतीकात्मक फोटो (आईएएनएस)

The Hindi Post

बेंगलुरु | स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि शहर में नर्सिंग पाठ्यक्रम का कोर्स कर रहे केरल के 72 छात्रों के कोविड के लिए सकारात्मक परीक्षण करने के मैसूर जिले में हाई अलर्ट जारी किया गया है। उपायुक्त बागादी गौतम ने कोरोना मामलो का जल्द पता लगाने और वायरस के प्रसार को रोकने के लिए मैसूर में 5,000 कोविड परीक्षण करने का आदेश दिया है।

कावेरी नर्सिंग छात्रावास के लगभग 43 छात्रों और सेंट जोसेफ कॉलेज के 29 छात्रों का कोरोना टेस्ट का परिणाम पॉजिटिव आया है, जिससे लोगों और स्वास्थ्य अधिकारियों में दहशत फैल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, जिला प्रशासन ने केरल से मैसूर के प्रवेश बिंदुओं पर सख्त कदम उठाए हैं। यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण नकारात्मक परिणाम रिपोर्ट अनिवार्य कर दिया गया है।

मैसूर को कोविड की दोनों लहरों के दौरान भारी नुकसान हुआ था और लंबे समय तक राज्य में दूसरे स्थान पर सबसे अधिक मामले यही दर्ज किए गए थे।

जल्द ही संक्रमण पर काबू पाने का विश्वास व्यक्त करते हुए जिला प्रभारी मंत्री एस.टी. सोमशेखर ने कहा कि मैसूर के साथ-साथ चामराजनगर जिलों में भी सभी आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!