सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की महिला मंच प्रदेश महासचिव की हत्या, फैली सनसनी, पुलिस कर रही जांच
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की महिला मंच प्रदेश महासचिव नंदिनी राजभर की हत्या कर दी गई है. यह घटना यूपी के संतकबीरनगर से सामने आई है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार शाम को नंदिनी की लाश उनके घर में मिली. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना के बाद, पुलिस जांच में जुटी हुई है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना का तब पता चला जब एक महिला नंदिनी के घर पहुंची. नंदिनी की खून से लथपथ लाश पड़ी थी. लाश देखकर महिला के होश उड़ गए. उनकी चीख निकल गई. शोर मच गया. मौके पर लोग जुट गए. पुलिस को सूचित किया गया. मौके पर पुलिस पहुंची और कार्रवाई शुरू की.
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया गया है. इस घटना से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेताओं में आक्रोश है.
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ अरविंद राजभर ने X पर एक पोस्ट में लिखा, “सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की महिला मंच प्रदेश महासचिव श्रीमती नंदनी राजभर जी की हत्या का अत्यंत दुख है. सुभासपा की कर्मठ कार्यकर्ता की निर्मम हत्या पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है. इस अमानवीय घटना के दोषियो को कठोर से कठोर सजा दिलाई जाएगी. सरकार और पार्टी उनके परिवार के साथ है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति दें.”
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की महिला मंच प्रदेश महासचिव श्रीमती नंदनी राजभर जी की हत्या का अत्यंत दुःखद है।
सुभासपा की कर्मठ कार्यकर्ता की निर्मम हत्या पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है। इस अमानवीय घटना के दोषियो को कठोर से कठोर सजा दिलाई जाएगी। सरकार और पार्टी उनके परिवार के साथ… pic.twitter.com/QOpLrPryk8
— Arvind Rajbhar – डॉ. अरविंद राजभर (@arvindrajbhar07) March 10, 2024
अभी यह नहीं पता चल पाया है कि नंदिनी राजभर की हत्या क्यों हुई और इस हत्याकांड को किसने अंजाम दिया.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
