बीजेपी नेता एवं एबीवीपी के पूर्व विभाग संगठन मंत्री का निधन… टायर फटने से पलटी थी कार

BJP leader dies in road accident
The Hindi Post

उत्तर प्रदेश के बीजेपी नेता संजीव भारद्वाज का निधन हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संजीव और उनके दोस्त उज्जैन से आगरा लौट रहे थे जब उनकी कार का एक टायर फट गया. इससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई. यह घटना मध्य प्रदेश के गुना जिले के कुंभराज थाना इलाके अंतर्गत रविवार सुबह हुई.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में संजीव के दोस्तों को भी चोटें आई है.

यूपी के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने X पर एक पोस्ट में कहा – “भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के कार्यालय प्रभारी एवं एबीवीपी के पूर्व विभाग संगठन मंत्री श्री संजीव भारद्वाज जी के आकस्मिक निधन की सूचना अत्यंत दुखद है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतृप्त परिजनों व समर्थकों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!