ठांय, ठांय, ठांय…. शराब कारोबारी पर बदमाशों ने कर दी गोलियों की बौछार, खौफनाक घटना CCTV में हुई कैद

Sonepat (1)
The Hindi Post

हरियाणा के सोनीपत में रविवार को एक ‘ढाबे’ के बाहर शराब कारोबारी को गोली मार दी गई. मृतक की पहचान सुंदर मलिक के रूप में हुई है. गोलीबारी की यह खौफनाक घटना CCTV में कैद हो गई.

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दो लोग गुलशन ढाबे के पीछे बनी पार्किंग एरिया में सुंदर मलिक पर अंधाधुंध गोलियां चला रहे है. माना जा रहा है कि शूटरों ने सुंदर मलिक पर 30 से 35 राउंड से ज्यादा गोलियां चलाई.

हरियाणा के गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ ने सुंदर मलिक की हत्या की जिम्मेदारी ली है. इंटरपोल ने पिछले साल हिमांशु के खिलाफ रेड नोटिस जारी किया था.

ऐसा माना जाता है कि हिमांशु भारत से बाहर रह रहा है.

सोनीपत के पुलिस उपायुक्त गौरव राजपुरोहित ने कहा कि CCTV फुटेज में दो-तीन लोगों को एक हौंडा सिटी कार से उतरते हुए देखा जा सकता है. इसके बाद वे सुंदर मलिक को गोली मार देते है.

उन्होंने कहा कि पुलिस की सात टीमें इस घटना की जांच कर रही हैं और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

राजपुरोहित ने इस बात को खारिज कर दिया कि यह गैंगवॉर की घटना थी. उन्होंने कहा कि सुंदर मलिक की आपराधिक पृष्ठभूमि तो नहीं थी इसको लेकर जांच की जा रही है. इसके लिए उसके परिवार से संपर्क किया जाएगा.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!