कोरोना: महाराष्ट्र ने बढ़ाई देश की चिंता, दर्ज हुए 12,000 के करीब केस

Covid 31 (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना के 11,877 नए मामले रिकॉर्ड हुए। इसमे से अकेले मुंबई में 8,063 केस दर्ज हुए है।

मुंबई में कोरोना के केसेस में शनिवार के मुकाबले 27 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को मुंबई में 6,347 कोविड केस रजिस्टर किये गए थे।

नए मामले सामने आने के बाद मुंबई में एक्टिव केसेस की संख्या बढ़कर 29,819 हो गई।

प्रदेश में ओमिक्रोन के भी 50 केस मिले है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई कारपोरेशन ग्रेटर मुंबई के पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट की रिपोर्ट के अनुसार, 8,063 कोविड केसेस में से 7,176 मरीज असिम्प्टोमैटिक (asymptomatic) है।

सरकारी आकड़ो के अनुसार, मुंबई में कुल 30,565 बेड कोविड मरीजों के लिए उपलब्ध है। इसमें से 3,059 बेड्स पर कोरोना के पेशेंट्स भर्ती है।

आज रविवार को मुंबई में 503 पेशेंट्स को अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।

इसके अलावा महाराष्ट्र राज्य की बात करे तो यहां 9 कोविड मरीजों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!