मुलायम सिंह यादव मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित, अखिलेश यादव ने लिया सम्मान

Padma Vibhushan For Mulayam Singh Yadav
The Hindi Post

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को बुधवार (05 अप्रैल) को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह सम्मान प्राप्त किया.

अखिलेश ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों ये सम्मान राष्ट्रपति भवन में ग्रहण किया.

मुलायम सिंह यादव का पिछले साल अक्टूबर में निधन हो गया था. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को अंतिम दिनों में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ रहा था. सिंतबर 2022 में उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं, उन्होंने अंतिम सांसें ली थी. 10 अक्टूबर 2022 को उनका निधन हो गया था.

मुलायम सिंह यादव, उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे. इस अलावा वो भारत के रक्षा मंत्री भी रहे.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!