बीजेपी के स्थापना दिवस के मौके पर पूर्व रक्षा मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता एके एंटनी के पुत्र पार्टी में हुए शामिल

Anil Antony joins BJP (1)
The Hindi Post

भारतीय जनता पार्टी आज अपना स्थापना दिवस माना रही हैं. इस मौके पर एक बड़ी खबर सामने आई हैं. वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी बीजेपी में शामिल हो गए हैं.

केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने अनिल एंटनी का बीजेपी में स्वागत किया.

बीजेपी में शामिल होने के बाद अनिल एंटोनी ने कहा कि आजकल कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता मानते हैं कि उनका धर्म एक परिवार के लिए काम करना हैं लेकिन मुझे लगता हैं कि मेरा धर्म इस राष्ट्र के लिए काम करना हैं. अनिल ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी के पास देश को अगले 25 सालों में विकसित राष्ट्र बनाने का दृष्टिकोण हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!