मैदान में घायल अवस्था में मिली महिला, शरीर पर थे कम कपड़े, प्राइवेट पार्ट पर था अजीबोगरीब टैटू, “नशे में हूं, दूर रहो…”, क्या है पूरा मामला ?
सांकेतिक तस्वीर (इंग्लिश पोस्ट)
मैदान में घायल अवस्था में मिली महिला, शरीर पर थे कम कपड़े, प्राइवेट पार्ट पर था अजीबोगरीब टैटू, “नशे में हूं, दूर रहो…”, क्या है पूरा मामला ?
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हैरान कर दिया है. दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि परदेशीपुरा चौराहे स्थित सुगना देव मैदान में एक महिला घायल अवस्था में पड़ी है. उसके शरीर पर कपड़े भी कम हैं और चोट के काफी निशान हैं. सूचना मिलते ही पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और महिला को एमवाय अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है.
सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि महिला के प्राइवेट पार्ट के पास एक टैटू भी मिला है, जिस पर “नशे में हूं, दूर रहो” लिखा है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की विस्तृत जांच कर रही है. पुलिस इस टैटू के पीछे के मकसद की भी जांच करेगी क्योंकि इलाके के लोगों ने कई बार शिकायत दर्ज करवाई है कि सुगना देवी मैदान के आसपास नशेडिंयों का अड्डा बन चुका है.

मामले में डीसीपी कुमार प्रतीक ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल महिला को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला पास के क्षेत्र की रहने वाली है और कथित तौर पर नशा करने वाले कुछ लोगों के संपर्क में रहती थी. पुलिस के अनुसार, महिला पहले भी कुछ आपराधिक मामलों में संलिप्त रही है, जिसकी जानकारी जुटाई जा रही है.
डीसीपी ने बताया कि महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं, जिससे मारपीट की आशंका भी जताई जा रही है. घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. फुटेज में महिला को एक व्यक्ति के साथ मैदान की ओर जाते हुए देखा गया है. पुलिस के मुताबिक महिला के तीन बच्चे हैं, लेकिन फिलहाल परिवार का कोई सदस्य सामने नहीं आया है. पूरे ही मामले में पुलिस समग्र पहलुओं पर जांच कर रही है.
