मां ने अपनी तीन साल की बेटी का गला रेत कर की हत्या फिर शव को सूटकेस में भर के फेंका, इस वजह से किया अपराध

Mother murders her three year old daughter in Bihar1 (1) (1) (1)

इसी सूटकेस में मिला था तीन साल की बच्ची का शव

The Hindi Post

एक महिला पर अपनी तीन साल की बेटी की हत्या का आरोप है. बिहार पुलिस ने इस कलयुगी मां को गिरफ्तार कर लिया है. बिहार के मुजफ्फरपुर में तीन साल की बच्ची का शव सूटकेस में मिला था. जांच करने पर पता चला कि बच्ची की मां ने ही उसकी हत्या की थी.

काजल कुमारी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

मुजफ्फरपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अवधेश सरोज दीक्षित ने बताया कि आरोपी महिला का किसी व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था. उन्होंने कहा कि महिला उस व्यक्ति के साथ रहना चाहती थी. उसने अपने पति को छोड़ने का मन बना लिया था.

पुलिस अधिकारी ने कहा, “इस व्यक्ति ने कथित तौर पर काजल के सामने एक शर्त रखी थी. शर्त थी कि काजल को अपनी बेटी को छोड़ना पड़ेगा.

Advertisement

उन्होंने कहा कि आरोपी ने योजना के तहत 23 अगस्त को अपनी तीन साल की बेटी का गला रेत कर हत्या कर दी. फिर शव को एक सूटकेस में भरकर करके फेंक दिया.

पुलिस अधिकारी ने ने बताया, “हमें मिठनपुर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत रामबाग इलाके में एक लावारिस सूटकेस के बारे में सूचना मिली. जब हमने सूटकेस खोला तो उसमें तीन साल की बच्ची का शव मिला. इसके बाद मिठनपुर पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच शुरू कर दी गई.”

उन्होंने बताया कि जिला पुलिस ने मृतक की मां से पूछताछ की पर उसके बयान संतोषजनक नहीं थे. कड़ी पूछताछ के दौरान काजल टूट गई और उसने वारदात का खुलासा कर दिया.

अधिकारी ने बताया, “महिला के कबूलनामे के अनुसार, आरोपी ने 23 अगस्त की रात को अपनी बेटी का गला रेत कर हत्या कर दी थी. फिर शव को सूटकेस में भरकर उसे गली में फेंक दिया था. महिला ने घर की दीवारों पर लगे खून के धब्बे मिटाने की कोशिश की थी. हमने अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियार को जब्त कर लिया है.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!