निर्दयी हुई मां, अपने दुधमुंहे बच्चे को पटक-पटक कर मारा, वीडियो हुआ वायरल

Mother beats up toddler mercilessely (1)

वीडियो से स्क्रीनशॉट लिया गया

The Hindi Post

जम्मू | जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में मंगलवार को एक महिला को अपने बच्चे को बेरहमी से पीटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक मां अपने बच्चे को बेरहमी से पीटती नजर आ रही है.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे यह निर्दयी मां अपने बच्चे को पटक-पटक पर मार रही है. कभी वह उसको थप्पड़ मारती है, कभी उसको बिस्तर पर पटक देती है. इस दौरान बच्चा लगातार रोता जा रहा है.

इस वीडियो को महिला के ही किसी रिश्तेदार ने रिकॉर्ड किया जो बाद में वायरल हो गया. वीडियो देख कर किसी का भी कलेजा मुँह को आ जाए कि एक मां कैसे इतनी निर्दयी हो सकती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच में महिला की पहचान सांबा जिले के अपर कामिला पुरमंडल की रहने वाली प्रीति शर्मा के रूप में हुई है.

सूत्रों ने कहा, “कानून की संबंधित धाराओं के तहत मां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.”

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, बच्चे को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!