सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया गया

Goldie Brar (1)

गैंगस्टर गोल्डी बराड़

The Hindi Post

नई दिल्ली | मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ कैलिफोर्निया में पकड़ा गया है. सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि वह पिछले सात दिनों से पुलिस हिरासत में है.

अब तक इस मामले में भारत सरकार को कैलिफोर्निया से कोई आधिकारिक बयान नहीं मिला है. आगे की जानकारी का इंतजार है.

बराड़ ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की ओर से मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी. मूसेवाला की हत्या इसी साल 29 मई को की गई थी.

सिद्धू मूसेवाला (फोटो: इंस्टाग्राम)
सिद्धू मूसेवाला (फोटो: इंस्टाग्राम)

बराड़ के खिलाफ 2 जून को एक अन्य हत्या के मामले में रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था.

सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़, श्री मुक्तसर साहिब (पंजाब) का मूल निवासी है और 2017 में छात्र वीजा पर कनाडा गया था. वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य है.

मूसेवाला की हत्या छह शार्पशूटरों ने की थी. उनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया था और दो को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया था.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!