मोहन भागवत की सुरक्षा बढ़ाई गई, अब उन्हें पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के स्तर की सुरक्षा मिलेगी

Mohan Bhagwat (1)

मोहन भागवत (फोटो: आईएएनएस)

The Hindi Post

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत अब से और भी कड़े सुरक्षा घेरे में रहेंगे. जिस तरह के सुरक्षा घेरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह होते है उसी स्तर का सुरक्षा घेरा अब मोहन भागवत के चारों तरफ होगा.

अभी तक वह जेड प्लस सुरक्षा कवर में रहते थे. अब एडवांस सिक्योरिटी लाइजन (एएसएल) स्तर की सुरक्षा प्रदान की जाएगी. हाल ही में गृह मंत्रालय की ओर से की गई समीक्षा बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, समीक्षा बैठक में पाया गया कि गैर बीजेपी शासित राज्यों में मोहन भागवत की सुरक्षा के दौरान ढिलाई बरती गई थी. ऐसे में संभावित खतरे को देखते हुए सुरक्षा में इजाफा करने का फैसला लिया गया है.

Advertisement

फिलहाल मोहन भागवत की सुरक्षा में सीआईएसएफ के जवान और अधिकारी शामिल थे. जानकारी के मुताबिक. सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इसकी जानकारी दे दी गई है. मोहन भागवत अब बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगे.

बता दे कि भारत में सबसे सुरक्षित दल एसपीजी को माना जाता है. यह केवल प्रधानमंत्री की सुरक्षा करती है. इसके बाद Z प्लस सुरक्षा सबसे एडवांस होती है. इसमें 55 जवान सिक्योरिटी पाने वाले वीआईपी की 24 घंटे सुरक्षा करते हैं. यह जवान नेशनल सिक्योरिटी गार्ड यानि NSG के कमांडो होते हैं. यह सुरक्षकर्मी हर समय इस व्यक्ति के साथ होते है. हर जवान मार्शल आर्ट और निहत्थे लड़ने में प्रशिक्षित होता है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!