मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने देशभक्ति गीत पर किया डांस, पीएम मोदी से ‘इंडिया’ नाम बदलने की मांग की

Hasin Jahan (1)
The Hindi Post

क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने स्वतंत्रता दिवस पर नृत्य प्रस्तुति दी है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है। उनकी डांस प्रस्तुति की सराहना हो रही है।

यह वीडियो करीब एक मिनट का है। इसमें दो सहयोगियों के साथ, हसीन जहां देशभक्ति के गीत देश रंगीला… पर डांस करती हुई देखी जा सकती है।

इसके अलावा, हसीन जहां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से देश का नाम हिंदुस्तान या भारत ही किए जाने का मांग की है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “सब को 75वें स्वतंत्रता दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। भारत मां की जय। हमारे देश का नाम सिर्फ हिंदुस्तान या भारत होना चाहिए। माननीय प्रधानमंत्री जी, माननीय गृह मंत्री जी से निवेदन है कि इंडिया नाम को चेंज कीजिए जिससे की पूरा विश्व हमारे देश को भारत या हिंदुस्तान कहे न की इंडिया।”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!