महिला ने सिंगर राहुल जैन पर लगाया रेप करने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR

Rahul Jain Singer (1)

फोटो: इंस्टाग्राम

The Hindi Post

सिंगर राहुल जैन के खिलाफ मुंबई पुलिस ने रेप के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। उन पर एक कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट ने रेप का आरोप लगाया है। यह एफआईआर मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है।

मुंबई पुलिस ने मीडिया को बताया कि एफआईआर आइपीसी की धारा 376, 323 और 506 के तहत लिखी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दैनिक भास्कर में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि राहुल जैन ने उससे सोशल मीडिया के माध्यम से कनैक्ट किया था। महिला ने अपनी शिकायत में आगे कहा कि “राहुल ने मुझे अपने मुंबई स्थित घर बुलाया था और अपनी पर्सनल कस्टम स्टाइलिस्ट रखने का आश्वासन दिया था। इसके बाद जब में उनके घर 11 अगस्त को गई तो उन्होंने मेरे साथ रेप किया।”

दूसरी तरफ, राहुल ने इस आरोप को बेबुनियाद बताया है।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!