शाहरुख खान ने परिवार के साथ अपने घर मन्नत में फहराया तिरंगा, वीडियो आया सामने

Independence Day Shahrukh Khan (1)
The Hindi Post

देश आजादी के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है। हर कोई इस जश्न में डूबा हुआ है। शाहरुख खान ने पत्नी गौरी और बेटों आर्यन और अबराम के साथ रविवार को अपने घर मन्नत में तिरंगा फहराया। इसका वीडियो शाहरुख खान ने शेयर किया।

गौरी ने भी तिरंगे के साथ परिवार की फोटो शेयर की है। वीडियो और फोटो दोनों वायरल हो रहे है।

दरअसल, आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा की शुरुआत की थी। इसमें, प्रधानमंत्री ने लोगों से घर पर तिरंगा लगाने की अपील की है। लोग बढ़-चढ़ कर हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा ले रहे है।

इसी अभियान के तहत शाहरुख खान ने भी परिवार सहित तिरंगा फहराया।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!