पीएम मोदी का ट्विटर अकाउंट हुआ था हैक; ट्विटर ने दी प्रतिक्रिया

Narendra Modi inaugurates Kosi rail bridge BJP Twitter

फोटो: बीजेपी/ट्विटर

The Hindi Post

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर अकाउंट रविवार को कुछ देर के लिए हैक हो गया था। उनके ट्विटर अकाउंट से बिटकॉइन से जुड़े ट्वीट किए गए, लेकिन अब अकाउंट को सुरक्षित कर लिया गया है। ये जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने रविवार को एक ट्वीट से दी।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ इंडिया) ने एक में ट्वीट लिखा, “पीएम नरेंद्र मोदी के ट्विटर हैंडल से कुछ समय के लिए छेड़छाड़ की गई थी। इस मुद्दे को ट्विटर के सामने उठाया गया और अकाउंट को तुरंत सुरक्षित कर लिया गया। एक थोड़े अंतराल के दौरान अकाउंट से छेड़छाड़ की गई, इस दौरान किए गए ट्वीट को नजरअंदाज किया जाए।”

ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 7.3 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

ट्विटर हैंडल रिस्टोर होने से पहले, मोदी की टाइमलाइन पर एक यूआरएल के साथ एक ट्वीट साझा किया गया जिसमें कहा गया था, “भारत ने अब बिटकॉइन को वैध टेंडर के रूप में स्वीकार कर लिया है, सरकार आधिकारिक रूप से 500 बिटकॉइन खरीदेगी और उसे देश के सभी नागरिकों को बांटेगी।”

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ मिनट बाद, एक और ट्वीट पोस्ट किया गया, जिसमें लिखा था, “हां यह अकाउंट जॉन विक (hckindia@tutanota.com), ने हैक किया है, हमने पेटीएम मॉल को हैक नहीं किया है।”

ट्विटर के प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, “हम पीएम कार्यालय के साथ 24X7 जुड़े हुए हैं, जैसे ही हमें इस गतिविधि के बारे में पता चला, तो हमारी टीम ने आवश्यक कदम उठाए। हमारी जांच में पता चला है कि उस समय कोई अन्य अकाउंट प्रभावित नहीं हुआ हैं।”

अकाउंट हैक होने के बाद भारत में हैशटेग हैक्ड (Hacked) ट्रेंड करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने ट्वीट किया, ‘गुड मॉर्निग मोदी जी, सब चंगा सी?’

राजनीतिक कार्यकर्ता तहसीन पूनावाला ने ट्वीट किया, “पुष्टि हुई है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का ट्विटर अकाउंट हैक हुआ था।”

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!