प्रधानमंत्री मोदी ने एम्स में कोवैक्सीन की दूसरी डोज ली

PM Modi takes second shot of Covid vaccine

यह इमेज प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ट्विटर पर साझा की गई

The Hindi Post

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एम्स में कोरोना वैक्सीन का दूसरा टीका लगवाया। उन्हें कोवैक्सिन की दूसरी डोज दी गई। इससे पूर्व एक मार्च को प्रधानमंत्री मोदी ने पहला टीका लगवाया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछली बार की तरह ही वैक्सीन लगवाने सुबह-सुबह एम्स पहुंचे ताकि सुरक्षा कारणों से आम आदमी को सड़क पर आवागमन में दिक्कत न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुडुचेरी की नर्स पी निवेदा और पंजाब की निशा शर्मा ने टीका लगाया। एक मार्च को प्रधानमंत्री को नर्स पी निवेदा ने पहला टीका लगाया था। प्रधानमंत्री ने इस दौरान दोनों नर्सो से बात भी की। नर्स निशा शर्मा को अचानक सुबह पता चला कि प्रधानमंत्री मोदी टीका लगवाने के लिए एम्स आ रहे हैं।

IANS

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!