मॉडल का मॉडलिंग कंपनी के मालिक तनवीर खान पर बड़ा आरोप, कहा – तनवीर यश बन कर दे रहा था धोखा, धर्म परिवर्तन का बना रहा था दवाब, FIR दर्ज

Manvi Raj
The Hindi Post

रांची | झारखंड से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. मानवी राज नाम की एक मॉडल, जो मूल रूप से बिहार की रहने वाली हैं और रांची में एक मॉडलिंग कंपनी में काम करती थी, ने आरोप लगाया है कि रांची में मॉडलिंग कंपनी चलाने वाले तनवीर खान ने अपना नाम यश बताकर उसे अपने जाल में फंसाया. मानवी ने यह भी आरोप लगाया कि तनवीर उस पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने के लिए दबाव डाल रहा था.

मानवी मौजूदा समय में मुंबई में रहती है. उन्होंने मुंबई के वसोर्वा थाने में तनवीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. मानवी ने कहा है कि तनवीर ने अपना नाम यश बताया था. उन्होंने कहा कि जब उन्हें तनवीर का असली नाम पता चला तो वह अपने घर भागलपुर (रांची से) आ गई. इसके बाद मानवी मुंबई चली गई. लेकिन तनवीर ने उनका पीछा नहीं छोड़ा. मानवी का आरोप है कि तनवीर ने मुंबई आकर उसकी जान लेने की कोशिश भी की थी.

मानवी ने पूरे घटनाक्रम को बयां करते हुए यूट्यूब और ट्विटर पर वीडियो अपलोड किया है. इसमें मानवी ने कहा, “मैं मर जाऊंगी, लेकिन अपना धर्म नहीं बदलूंगी. प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मुझे इस हैवान से बचाएं. कल को वो क्या करेगा, मुझे नहीं पता. मैं हिंदू हूं, कभी मुस्लिम से शादी नहीं करूंगी.”

मानवी ने कहा कि रांची में उसने ग्रूमिंग इंस्टीट्यूट ज्वाइन किया था. वहां डेढ़ साल काम किया. इस दौरान कई तरह की मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ा. इंस्टीट्यूट का संचालक तनवीर है, लेकिन उसने खुद को यश बताकर उससे दोस्ती की. उसे कुछ दिनों बाद पता चला कि असल में यश का असली नाम तनवीर है. तनवीर ने नशे की हालत में उसके आपत्तिजनक फोटो खींचे और शादी का दबाव बनाने लगा. वह उसके साथ मारपीट भी करता था.

मानवी के मुताबिक जब उसने तनवीर के खिलाफ शिकायत की तो उसने कोर्ट में एफिडेविट पर लिखकर दिया था कि वह आगे से ऐसी हरकत नहीं करेगा. इसके बाद मानवी ने उसके खिलाफ शिकायत वापस ले ली थी. लेकिन इसके बाद भी वह लगातार उसे प्रताड़ित कर रहा है.

मानवी ने कहा, “23 मई को मेरे जन्मदिन के रोज भी तनवीर ने मुझे ब्लैकमेल किया. गंदे मैसेज भेजता रहा. मेरे घरवालों को जान से मारने की धमकी दी.”

इधर तनवीर ने सभी आरोपों से इनकार किया है. उसने मानवी को ही फ्रॉड बता दिया. उसका कहना है कि मानवी ने बिजनेस में उसे चूना लगाया. “जब मैंने उससे पैसे मांगे तो वह इस तरह के आरोप मेरे ऊपर लगाने लगी. यही नहीं वह मेरी उसकी न्यूड तस्वीर वायरल कर रही है.”

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!