लापता महिला जज का शव भाई के घर मिला, तीन सुसाइड नोट भी मिले

Dead Body

सांकेतिक तस्वीर

The Hindi Post

नई दिल्ली | 27 मई को लापता हुई साकेत कोर्ट की 42 वर्षीय महिला जज दक्षिणी दिल्ली के राजपुर इलाके में अपने भाई के घर में छत से फंदे से लटकी पाई गई। मृतका साकेत कोर्ट आवासीय परिसर में अपने जज पति अशोक बेनीवाल के साथ रहती थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 27 मई को रात साढ़े 10 बजे, उन्हें न्यायाधीश के पति का फोन आया जिन्होंने पुलिस को सूचित किया कि उनकी पत्नी लापता है।

पुलिस ने कहा कि बेनीवाल ने हमें बताया कि उनकी पत्नी सुबह करीब 11.30 बजे मालवीय नगर बाजार गई थी और घर वापस नहीं आई। श्रीमती बेनीवाल की गुमशुदगी की रिपोर्ट पीएस साकेत में दर्ज की गई और जांच की गई।

पुलिस स्टाफ ने आसपास के इलाके के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। उस दौरान एक फुटेज में एक ऑटो रिक्शा की पहचान हुई। पुलिस ने इस इनपुट पर काम किया और रघुबीर नगर निवासी ऑटो ड्राइवर की पहचान कर ली। पुलिस की एक टीम ड्राइवर के घर गई ओर उससे लापता महिला जज के बारे में पूछताछ की। ऑटो चालक ने पुलिस को बताया कि उसने उन्हें मैदान गढ़ी इलाके के राजपुर खुर्द में छोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने महिला जज के पति से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि वहां उनकी पत्नी का भाई रहता है।

इसके बाद जज पुलिस टीम के साथ राजपुर खुर्द पहुंचे। महिला जज के भाई का घर अंदर से बंद मिला।

पुलिस ने कहा कि लोहे की ग्रिल तोड़ने के बाद दरवाजा खोला गया। पुलिस टीम ने अंदर जाकर देखा तो महिला जज का शव पंखे से लटका पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि यहाँ पहली मंजिल का फ्लैट खाली था। दूसरी मंजिल पर महिला जज का भाई ओर उनका परिवार रहता है। मौके से तीन सुसाइड नोट भी मिले हैं।

पुलिस ने शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए एम्स ले गई और मामले की जांच कर रही है।

महिला जज की आत्महत्या के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!