पहले स्कूली छात्रा का अपहरण किया फिर सामूहिक बलात्कार की वारदात को दिया अंजाम, 3 अपराधी गिरफ्तार

Rape 1 (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

महाराष्ट्र के वाशिम से एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है. यहां 13 वर्षीय स्कूली छात्रा का कथित तौर पर अपहरण करने के बाद उसके साथ हैवानियत की गई. उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया. इस वारदात को तीन लोगों ने अंजाम दिया. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी.

पुलिस के अनुसार, बलात्कार का यह कथित अपराध 20 अगस्त को हुआ था.

पीड़िता जब आरोपियों के चंगुल से छूटी तो अपने घर पहुंची. उसने घर पहुंच कर अपने माता-पिता को पूरी बात बताई. इसके एक दिन बाद पुलिस ने FIR दर्ज करते हुए जांच शुरू की.

पुलिस द्वारा पीड़िता की मेडिकल जांच कराने पर रेप की पुष्टि हुई है. पुलिस ने तीन आरोपियों को गुरुवार (22 अगस्त) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

Advertisement

वाशिम के पुलिस अधीक्षक अनुज एम. तारे ने आईएएनएस को बताया कि नाबालिग लड़की के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने इस जघन्य अपराध के लिए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

आरोपियों की पहचान पंधारी फुपते, सूर्यभान फुपते और गणेश फुपते के रूप में हुई है. तीनो एक दूसरे से संबंधित नहीं हैं. सभी आरोपियों की उम्र 23 से 25 वर्ष के बीच है.

पुलिस को दिए बयान में लड़की ने बताया है कि वो 20 अगस्त की शाम को शहर के मुंगसाजी नगर इलाके में अपने घर के बाहर खेल रही थी. तभी तीनों युवक आए और उसे मुंगसाजी नगर के पास एक सुनसान पहाड़ी इलाके में ले गए. यहां एक छोटी सी झुग्गी में उन्होंने बारी-बारी से लड़की के साथ दुष्कर्म किया. इस बाद आरोपियों ने लड़की को जाने दिया. लड़की ने घर पहुंच कर अपने परिवार को पूरी बात बताई. पुलिस ने अगले दिन FIR दर्ज कराई.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों को वाशिम की एक अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!