भाजपा शाषित राज्य में नाबालिग लड़की से सरकारी अस्पताल में गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

Rape Aug 20 (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

जोधपुर | जोधपुर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले पर राजस्थान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आबिद कागजी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि यह बेहद निंदनीय घटना है जो भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करती है.

उन्होंने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि जोधपुर ऐसी जगह है जिसकी ख्याति पूरे विश्व में है. यह हमेशा से शांति प्रिय जगह रही है. ऐसी घटना न कभी किसी ने सुनी और न ही देखी. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इसी जिले से आते हैं. जब वो मुख्यमंत्री थे तब प्रदेश में ऐसी घटनाओं पर लगाम लगी हुई थी. यह भजन लाल शर्मा सरकार की विफलताओं को उजागर करता है.

आबिद कागजी ने पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में हुई घटनाओं को लेकर भी भाजपा पर हमला किया. उन्होंने कहा कि कोलकात में ट्रेनी डॉक्टर और महाराष्ट्र में स्कूल में बच्चियों के साथ रेप की घटना हुई. भाजपा इन दोनों प्रदेशों में उग्र होकर विरोध कर रही है, लेकिन जब राजस्थान में ऐसी घटनाएं होती है तो भाजपा के कार्यकर्ता शांत हो जाते हैं.

Advertisement

उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक विभाग की तरफ से ऐसी घटनाओं की कड़ी निंदा करता हूं. प्रदेश कांग्रेस कमेटी जोधपुर की घटनाओं के संबंध में लगातार प्रशासनिक अधिकारियों से मिल रही है. प्रदेश स्तर पर भी हम डीजीपी और राज्यपाल से मुलाकात कर समस्या के समाधान पर चर्चा करेंगे. भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रशासनिक अधिकारियों के दम पर चल रही है. इसलिए ऐसा नहीं लग रहा है कि इन मामलों पर अंकुश लगेगा.

बता दें कि जोधपुर के एमजी सरकारी अस्पताल से एक 15 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. रविवार को उसे उसकी मां ने किसी बात पर डांटा था. लड़की इससे नाराज हो गई थी. वह घर छोड़कर चली गई थी. आसरा लेने के लिए वह जोधपुर के एमजी सरकारी अस्पताल जा पहुंची. यहां उसे अकेला देखकर दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया थे. घटना को अंजाम देकर आरोपी पीड़िता को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए थे.

डीसीपी राजर्षि ने बताया कि 25 अगस्त को हमें 15 साल की नाबालिक लड़की की गुमशुदगी की सूचना मिली थी. लड़की के पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इसके अगले दिन यानि मंगलवार को सूचना प्राप्त हुई कि नाबालिग लड़की एमजी अस्पताल में है.

सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि नाबालिग लड़की अस्पताल के कैंटीन में आरोपी युवकों के साथ बैठी हुई है. इस मामले में दो संदिग्ध जो अस्पताल के संविदा कर्मचारी हैं, उन्हें हिरासत में लिया गया है. दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है.

आईएएनएस

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!