उप्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, 2 पुलिसकर्मी निलंबित

rape

प्रतीकात्मक फोटो | आईएएनएस

The Hindi Post

गोरखपुर | गोरखपुर में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद पीड़िता की प्राथमिकी दर्ज नहीं करने पर दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। लड़की का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल  हुआ, जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस मामले को अपने संज्ञान में लेते हुए 2 पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया।

खबरों के अनुसार, यह घटना मंगलवार रात को हुई जब एक ऑर्केस्ट्रा समूह में डांसर के रूप में काम करने वाली पीड़िता एक कार्यक्रम के बाद घर लौट रही थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

उसे मोटरबाइक पर लड़कों के एक समूह ने अगवा किया, जिसके बाद उसे एक घर में खींच ले गए और वहां बारी बारी से सबने दुष्कर्म किया।

आरोपी से छुटकारा मिलने के बाद लड़की बाहर आई और चिल्लाने लगी, जिसके बाद आस पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।

स्थानीय लोग उसे पुलिस स्टेशन ले गए, लेकिन जब पुलिस ने उसकी एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया, तो उनमें से एक ने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

इसके बाद, एसएसपी ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 346, 76 और पास्को एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी और एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि आगे की जांच चल रही है और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

-आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!