राजस्थान में वायुसेना का मिग-21 (MiG-21) विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की हुई मृत्यु

mig-21-4496027_640

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

भारतीय वायुसेना का मिग-21 लड़ाकू विमान शुक्रवार शाम राजस्थान में दुर्घनाग्रस्त हो गया। विमान में मौजूद पायलट की मृत्यु हो गई है।

भारतीय वायुसेना ने दुर्घटना होने की पुष्टि की है। उन्होंने इसकी भी पुष्टि की कि दुर्घटना में पायलट विंग कमांडर हर्षित सिन्हा का निधन हो गया है।

वायुसेना ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए लिखा कि, “आज शाम 8:30 बजे, एक मिग-21 विमान ट्रेनिंग के दौरान हवाई दुर्घटना का शिकार हो गया। जांच के आदेश दे दिए गए है।”

एक अगले ट्वीट में, वायुसेना ने बताया कि बड़े दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि विंग कमांडर हर्षित सिन्हा का देहांत हो गया है।

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!