अमेरिका के बाद अब इस देश का भारत पर Tariff Attack ! 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने की तैयारी
AI Image (Deposit Photos) - सांकेतिक तस्वीर
अमेरिका के बाद अब इस देश का भारत पर Tariff Attack ! 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने की तैयारी
दुनिया एक बार फिर टैरिफ वॉर (Tariff War) की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है. कुछ समय पहले अमेरिका ने कई देशों पर टैरिफ (भारी शुल्क) बढ़ाकर वैश्विक व्यापार को झटका दिया था और अब वही राह मैक्सिको ने भी पकड़ ली है.
मैक्सिको ने चीन सहित कई एशियाई देशों से आयात होने वाले उत्पादों पर 50% तक का हाई टैरिफ लगाने का निर्णय लिया है. यह प्रस्ताव मैक्सिको की सीनेट में पास हो चुका है और ये नए टैरिफ साल 2026 से लागू होंगे.
रिपोर्ट के अनुसार, टैरिफ वृद्धि का सबसे बड़ा असर चीन, भारत, साउथ कोरिया, थाईलैंड और इंडोनेशिया जैसे देशों पर पड़ेगा. इन देशों से आयात होने वाले ऑटो पार्ट्स, टेक्सटाइल, स्टील और अन्य औद्योगिक उत्पादों पर मैक्सिको 50% तक शुल्क वसूलेगा. सीनेट के प्रस्ताव के मुताबिक कई अन्य उत्पादों पर टैरिफ 35% तक बढ़ाया गया है.
सीनेट में पारित इस विधेयक के पक्ष में 76 वोट पड़े जबकि 5 वोट विरोध में आए. इसके अलावा 35 सदस्य अनुपस्थित रहे जिसके बाद विधेयक को मंजूरी दे दी गई.
अमेरिका की तरह मैक्सिको भी इस निर्णय के जरिए अपने स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देना चाहता है. मैक्सिको का मानना है कि ऊंचे आयात शुल्क से घरेलू उत्पादन को ताकत मिलेगी. हालांकि व्यापार समूहों और विश्लेषकों ने इस कदम का कड़ा विरोध किया है.
रिपोर्ट के अनुसार, विश्लेषकों और प्राइवेट सेक्टर का कहना है कि मैक्सिको का यह कदम वास्तव में अमेरिका को खुश करने के लिए है और इससे मेक्सिको सरकार को 3.76 अरब डॉलर का अतिरिक्त राजस्व मिलेगा जिससे वह अपने राजकोषीय घाटे को कम कर सकेगा.
बता दे कि मैक्सिको पहले भी चीन से आने वाले सामानों पर टैरिफ बढ़ाने का निर्णय ले चुका है लेकिन उस समय इसका कोई खास असर नहीं देखा गया था.
By Hindi Post Web Desk
