महबूबा मुफ्ती को घर पर किया गया नजरबंद

Mehbooba Mufti (1)

महबूबा मुफ्ती (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

श्रीनगर | पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को अनंतनाग जिले में जाने से रोकने के लिए जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर शहर में नजरबंद कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी है।

मुफ्ती ने आरोप लगाया कि वह शोपियां जिले में कश्मीरी पंडित के परिवार से मिलने का इरादा रखती थीं, जिन पर 6 अप्रैल को उनके पैतृक गांव में आतंकवादियों ने हमला किया था।

उन्हें नजरबंद करने के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए, महबूबा मुफ्ती ने अपने ट्विटर पेज पर कहा, “आज मुझे घर में नजरबंद रखा गया क्योंकि मैं शोपियां में हमले का शिकार हुए कश्मीरी पंडित के परिवार से मिलना चाहती थी। भारत सरकार जानबूझकर कश्मीरी मुख्यधारा और मुसलमानों के बारे में फेक न्यूज फैलाती है। पंडितों के पलायन के लिए जिम्मेदार हैं और नहीं चाहते कि इस फर्जी विभाजनकारी नैरेटिव का पदार्फाश हो।”

अधिकारियों ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को सुरक्षा कारणों से यात्रा करने से रोका गया है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!