मायावती ने घोषित किया अपना उत्तराधिकारी

Mayawati (1)

मायावती (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी बनाया है. यह घोषणा रविवार को लखनऊ में आयोजित पार्टी की बैठक में की गई.

मायावती के साथ उनके भतीजे आकाश आनंद (फाइल फोटो/ फोटो क्रेडिट: आईएएनएस)
मायावती के साथ उनके भतीजे आकाश आनंद (फाइल फोटो/ फोटो क्रेडिट: आईएएनएस)

मायावती ने एलान किया कि बसपा में उनके उत्तराधिकारी आकाश आनंद होंगे. बैठक में मायावती ने पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों को बुलाया था.

आकाश आनंद मायावती के छोटे भाई के बेटे है. उन्होंने स्कूलिंग गुडगाँव से की और उसके बाद आगे की पढ़ाई लंदन से की.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!