कुत्ते के बच्चे को शख्स ने पहले सड़क पर जोर से पटका फिर पैरों से कुचल दिया, घटना का वीडियो हुआ वायरल

Guna (1)
The Hindi Post

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स को कुत्ते के छोटे बच्चे को बेहरमी से सड़क पर उठा के पटकते हुए देखा जा सकता है. इसके बाद भी इस शख्स की हैवानियत नहीं रुकी. वह पिल्ले को पैरों से कुचल देता है. इससे पिल्ले की दर्दनाक मौत हो जाती है. यह पूरी घटना दरअसल, एक CCTV में कैद हो गई. इसके बाद जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ उसको वायरल होने में देर नहीं लगी.

दिल को झकझोर देने वाली यह घटना मध्य प्रदेश के गुना की है. घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है. जिसने भी इस वीडियो को देखा उसका पारा हाई हो गया. लोग इस शख्स के लिए कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे है.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “गुना जिले से सामने आई पशु क्रूरता की घटना हृदय विदारक है. मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. बर्बरता के ऐसे सभी कृत्य अक्षम्‍य हैं, इस अपराध के लिए आरोपी पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी.”

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए इसे ‘भयानक और परेशान करने वाला’ बताया. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को टैग करते हुए एक पोस्ट में लिखा, “इसमें कोई संदेह नहीं है कि इस बर्बरता के लिए आदमी को दंडित किया जाना चाहिए.”

ज्योतिरादित्य सिंधिया के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम शिवराज ने लिखा, “भयावह घटना से बेहद परेशान हूं. न्याय सुनिश्चित करने के लिए त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाएगी. हम बर्बरता के ऐसे कृत्यों की स्पष्ट रूप से निंदा करते हैं, और इसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति को परिणाम भुगतने होंगे.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!