श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या के आरोपी दोनों शूटर गिरफ्तार, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को मारी थी 17 गोलियां

Shooters of Sukhdev Singh Gogamedi (1) (1)

हत्यारोपी नितिन फौजी और रोहित (फोटो: आईएएनएस)

The Hindi Post

राजस्थान में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में शामिल दोनों शूटर्स समेत 3 को राजस्थान पुलिस और दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने चंडीगढ़ सेक्टर 22 A के होटल से गिरफ्तार किया है.

आरोपियों का नाम रोहित राठौर और नितिन फौजी है. जबकि तीसरे का नाम उधम है. उधम वो शख्स है जो दोनों शूटरों की फरारी के दौरान उनके साथ था.

आरोपियों के पास से मोबाइल फोन बरामद हुए हैं. दिल्ली पुलिस तीनों को लेकर दिल्ली पहुंची है. पुलिस की टीम सभी को जयपुर लेकर जाएगी.

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पूरी वारदात में कुल 17 बार फायरिंग की गई थी.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!