मायावती ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, बोलीं-गरीबों को लगे मुफ्त टीका

Mayawati

फोटो: ट्विटर

The Hindi Post

लखनऊ | बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने यहां शनिवार को कोरोना वायरस का टीका लगवाया, साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से गरीबों के लिए टीके की मुफ्त व्यवस्था करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना का टीका लगवाने के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “कोरोना के प्रकोप से देश की जनता लगातार गहरे संकट व बड़ी मुश्किलों में है। इससे बचाव के लिए वैक्सीन लगाने का जो दौर जारी है, उसी के तहत आज मैंने भी टीएस मिश्र मेडिकल कॉलेज व अस्पताल जाकर टीका लगवाया। केंद्र व राज्य सरकारों से पुन: अपील है कि वे गरीबों के लिए टीके की मुफ्त व्यवस्था करें।”

उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा, “देश की जनता से भी मेरी यह पुरजोर अपील है कि वे कोरोना नियमों का सही से अनुपालन करें और टीकाकरण का पूरा लाभ उठाएं।”

IANS

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!