कोरोना ने पकड़ी रफ़्तार, 55 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ 58,097 नए केस दर्ज

Covid 5

फोटो: आईएएनएस (फाइल)

The Hindi Post

नई दिल्ली | भारत में पिछले 24 घंटो में रिकॉर्ड 58,097 कोरोना के नए मामले दर्ज किये गए है।यह अकड़ा पिछले दिन की तुलना में 20,718 से ज्यादा है, जबकि बीते 24 घंटे में 534 लोगों की मौत हुई हैं। इसी के साथ ओमिक्रॉन मामलों की संख्या बढ़कर 2,135 हो गई है। ये आंकड़े बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने साझा किए।

मंगलवार को भारत में कोरोना के 37,379 नए मामले सामने आए थे। मंगलवार से बुधवार के बीच कोरोना के मामलो में 55 प्रतिशत की ज़बरदस्त बढ़ोतरी हुई है।

बीते 24 घंटे में कोरोना से 534 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ मौतों की संख्या बढ़कर 4,82,551 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में कोरोना के 2,14,004 सक्रिय मामले हैं।

देश में कुल सकारात्मक मामले 0.61 प्रतिशत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि पूरे देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट की संख्या 2,135 हो गई है। हालांकि, कुल ओमिक्रॉन पॉजिटिव मामलों में से 828 को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। अब तक 24 राज्यों में ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले सामने आए हैं।

कोरोना के बीते 24 घंटे में 15,389 मरीज ठीक हुए हैं। इसी के साथ रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,43,21,803 हो गई है।

भारत की रिकवरी दर 98.01 प्रतिशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देशभर में कुल 13,88,647 टेस्ट किए गए। भारत में अब तक 68.38 करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए गए हैं।

बीते 24 घंटे में 96 लाख से ज्यादा वैक्सीन खुराक देने के साथ, भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज बुधवार सुबह तक 147.72 करोड़ तक पहुंच गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बुधवार सुबह तक 19.10 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन खुराक अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!