लोक सभा चुनाव से पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिया इस्तीफा
मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल खट्टर (फाइल फोटो/आईएएनएस)
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस्तीफा दे दिया है.
ANI के अनुसार, हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर और उनकी कैबिनेट ने राज्य के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को अपना इस्तीफा सौंप दिया है.
बता दे कि हरियाणा में भाजपा और जननायक जनता पार्टी (JJP) के बीच गठबंधन है. मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफा देने से कयास लगाए जा रहे है कि BJP और JJP के बीच गठबंधन टूट गया है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
