मरीज के पेट में था लंबे समय से दर्द, आपरेशन करके निकाला गया मोबाइल फ़ोन

0
765
सांकेतिक तस्वीर
The Hindi Post

यह ख़बर आपको चौका देगी। हुआ की कुछ ऐसा है।

एक व्यक्ति को काफी समय से पेट में बहुत अधिक दर्द था। दर्द से परेशान होकर वह डॉक्टर के पास गया। डॉक्टर ने दर्द का कारण जानने के लिए एक्स-रे किया और ऑपरेशन करने का फ़ैसला लिया। उसकी आंतो में संक्रमण था। डॉक्टर ने इलाज़ शुरू कर दिया।

ऑपेरशन के समय डॉक्टर और उनकी टीम बुरी तरह चौक गए। इस मरीज के पेट से एक मोबाइल फ़ोन जो मिला था। उनको पता चला कि मरीज के पेट में यह मोबाइल फ़ोन 6 महीनों से पड़ा था। मिरर यूके (Mirror UK) की रिपोर्ट के अनुसार, मरीज ने यह स्वीकार किया कि उसने 6 महीना पहले मोबाइल फोन को निगल लिया था। पर संकोच के कारण उसने यह बात किसी को नही बताई और न ही इलाज करवाया।

Image by frkotou from Pixabay (प्रतीकात्मक फोटो)
Image by frkotou from Pixabay (प्रतीकात्मक फोटो)

रिपोर्ट के मुताबिक, इस शख्स का ऑपेरशन मिस्र (अफ्रीका का एक देश) के असवान यूनिवर्सिटी अस्तपाल में किया गया। हालांकि डॉक्टर्स को नहीं पता था कि इस शख्स के पेट में मोबाइल फ़ोन है।

इस फ़ोन को यह शख्स निगल गया था। पेट मे फोन अटके होने के कारण उसको असाधारण दर्द था। उसे खाने पीने में दिक्कत हो रही थी। परेशान होकर वह डॉक्टर के पास गया। हालांकि यह नही पता चला कि मरीज ने फ़ोन को क्यों निगला था।

गल्फ टुडे के अनुसार, असवान यूनिवर्सिटी अस्पताल के निदेशक मंडल के चेयरमैन, मोहम्मद अल-दहशौरि ने कहा कि उन्होंने पहली बार ऐसा मामला देखा है।

अभी तक यह बात स्पष्ट नही है कि इस शख्स ने फोन को क्यों निगला।

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post