साली की शादी में डांस करते समय जीजा अचानक स्टेज पर गिरा, मौत
राजस्थान के पाली से एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है. यहां एक शख्स अपनी साली की शादी के मौके पर स्टेज पर डांस कर रहा था. डांस करने के दौरान वो अचानक गिर पड़ा और उठा ही नहीं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया पर बचाया नहीं जा सका.
यह घटना शुक्रवार को घटी. इसका वीडियो भी सामने आया है.
मृतक की पहचान फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर अब्दुल सलीम पठान के रूप में हुई है. वो 42 साल के थे. अब्दुल पीटीआई के तौर पर एक सरकारी स्कूल में तैनात थे.
इस घटना से पूरा परिवार शॉकेड है. उनको समझ ही नहीं आ रहा कि यह क्या हुआ. जिस घर में कल तक खुशियां मनाई जा रही थी वहां अब मातम पसरा है. लोग इस मौत से स्तब्ध है. उनको विश्वास ही नहीं हो रहा कि एक स्वस्थ्य दिखने वाला इंसान अचानक कैसे गुजर गया.
देश हरदिन लाइव मौतों के वीडियो देख रहा है
लोग लिख भी रहे हैं, सरकार से विनती भी कर रहे हैं लेकिन हरतरफ खामोशी है
आज राजस्थान के पाली का वीडियो आया है, नाचते-नाचते सरकारी टीचर की मौत हो गईpic.twitter.com/PPgx1bOruE
— Nigar Parveen (@NigarNawab) November 13, 2022
यह पहली बार नहीं है जब इस तरह का वीडियो सामने आया हो. इससे पहले भी इसी तरह के वीडियो वायरल हुए है. स्टेज पर डांस करते समय या जिम में वर्कआउट करते टाइम, अचानक से व्यक्ति के गिरे जाने और फिर उसकी मौत हो जाने के कई मामले अब तक सामने आ चुके है.
डॉक्टरों के अनुसार, अचानक से व्यक्ति के इस तरह से गिर जाने और फिर उसकी मौत हो जाने के पीछे हार्ट फेल होना असली कारण है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
