पत्नी का कटा सिर हाथ में लेकर सड़कों पर घूमता रहा आरोपी, फिर करने लगा यह काम…., खौफनाक वारदात का सामने आया VIDEO

Crime

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

पत्नी का कटा सिर हाथ में लेकर सड़कों पर घूमता रहा आरोपी, फिर करने लगा यह काम….,  खौफनाक वारदात का सामने आया VIDEO

 

पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. रिंटू घोष नामक व्यक्ति पर अपनी पत्नी सीमा सरकार घोष की धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप लगा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी पत्नी का कटा सिर हाथ में लेकर इलाके में घूमता रहा और बाद में एक मंदिर में जाकर हाथ जोड़कर प्रार्थना करने लगा. इस खौफनाक मंजर से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई.

सूचना मिलते ही गंगारामपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला का शव बरामद कर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथियार भी जब्त कर लिया है. शुरुआती जांच में मामले को घरेलू विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से घटना की विस्तृत जांच कर रही है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!